रांची : रांची में आयोजित पेसा नियमावली कानून पर कार्यशाला में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू जी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस महासचिव प्रसाद श्रीवेला, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास ग्रामीण कार्य पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री इरफान अंसारी, पाकुड़ विधायक निशात आलम, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की एवं लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित कई विधायक और कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पेसा कानून की नियमावली पर चर्चा और पेसा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा ग्रामसभा को निर्णय लेने की वास्तविक शक्ति प्रदान करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है. हमारा उद्देश्य है कि पेसा कानून को झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक और स्थानीय ज़रूरतों के अनुरूप लागू किया जाए, जिससे आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो और ग्राम स्तर पर लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों. झारखंड कांग्रेस इस दिशा में संकल्पित है कि पेसा कानून को जनभागीदारी के साथ लागू कर राज्य को आदिवासी अधिकारों के संरक्षण का एक उदाहरण बनाया जाए.
