Search
Close this search box.

झारखंड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2025 में साहिबगंज के बेटे देव तिवारी ने रचा इतिहास, बना राज्य टॉपर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता जितेन्द्र सेन जिछु

साहिबगंज/राजमहल – झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा घोषित वार्षिक इंटरमीडिएट (आर्ट्स) परीक्षा 2025 के परिणामों में साहिबगंज जिला के राजमहल स्थित +2 जे.के. हाई स्कूल के छात्र देव तिवारी ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। देव तिवारी, कुल 481 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी (1st DIV) से परीक्षा उत्तीर्ण किया। देव के पिता का नाम संजय तिवारी और माता का नाम तनुस्री तिवारी है। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा है।

*कुल अंक: 481 परिणाम: प्रथम श्रेणी (1st DIV) मेहनत और प्रेरणा*

देव तिवारी ने बताया कि उनका सपना है कि वे आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाएं और समाज के लिए काम करें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, स्कूल के शिक्षकों की मेहनत और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया। देव ने कहा, “सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है।

*स्कूल और जिला में खुशी की लहर*

देव की इस उपलब्धि से +2 जे.के. हाई स्कूल राजमहल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं बेहद गर्वित हैं। प्राचार्य और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर देव को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं साहिबगंज जिला शिक्षा विभाग और राजमहल अनुमंडल प्रशासन ने भी देव की प्रशंसा करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।: झारखंड बोर्ड के इतिहास में साहिबगंज जिले से राज्य टॉपर बनना एक मिसाल है। देव तिवारी ने यह दिखा दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी छात्र सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें