वट सावित्री पूजा

सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर : वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाएं की भीड़ सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे पति की लंबी आयु कामना को लेकर को लेकर पूजा अर्चना की। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करती है। ऐसा कहा जाता है कि सावित्री ने यमराज से लड़कर अपनी कठिन तपस्या से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाई थी। इसी प्रेरणा से वट सावित्री व्रत रखा जाता है और सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजा करती है ताकि महिलाओं का सुहाग बना रहे। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुहाग की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करती है। पालोजोरी समेत आसपास क्षेत्र में वट सावित्री पूजा को लेकर धूम का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment