वन नेशन वन इलेक्शन पर की गई संगोष्ठी

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को वन नेशन वन इलेक्शन चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर अन्नपूर्णा देवी, महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, कार्यक्रम संयोजक विनय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर पुष्प अर्पित किया। आचार्या सरिता कुमारी ने मुख्य अतिथि को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रदीप कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य ने किया। संगोष्ठी में विद्यालय की ओर से बहन वैष्णवी, अनुष्का सिंह, भैया भव्य एवं रेयांश ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर अपनी-अपनी विचार को रखा। वहीं विधायक नागेंद्र महतो, जयप्रकाश वर्मा एवं चुन्नूकांत ने विस्तार से विषय को सम्पादित किया। मौके पर मंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय की मांग है, इसकी अवधारणा की संभावना का पता लगाने के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। भारत में 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे, किंतु इसके बाद यह चक्र टूट गया और भारी सरकारी व्यय होने लगे। कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों का समय और ऊर्जा बचेगी। सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा और विकास की पटरी गतिमान होगी। इसके साथ ही मसौदे में 100 दिनों के भीतर स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव कराने की भी सिफारिश की गई है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत के सपनों को साकार करना हम सब का कर्तव्य है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप डंगायच, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, प्रकाश सेठ, दिनेश यादव, मुकेश साह, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, संतोष गुप्ता हरमिंदर सिंह बग्गा, नलिन कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता एवं आचार्य दीदी मौजूद थे।

Leave a Comment