आग की लपटे देख सड़क के दोनों तरफ बनी जाम की स्थिति
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
सरैयाहाट : एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना व स्टेट बैंक के समीप एक कार में अचानक आग गयी। हलांकि किसी के हताहत की खबर नहीं है। पहले कार से धुआं उठ रहा था और देखते ही देखते आग की लपटे पुरी वाहन में फ़ैल गई। थोड़ी देर में आग से उक्त वाहन जलकर पुरी तरह राख हो गया। आग की लपटे देख सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जूटा पा रहा था। थाना पुलिस भी मुकदर्शक बनी हुई रही। देखने वाले लोगों का चारों ओर ताता लगा हुआ था। जब कार आग से जलकर पुरी तरह राख होने की स्थिति में हुई तभी एक टेंकर से पानी लाकर आग को बुझाया गया। तभी दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन चालू हो पाया। इधर जानकारी मिली कि,उक्त वाहन में मात्र एक चालक ही था जो सरैयाहाट चौक से कोठिया की ओर जा रहा था। इसी बीच सरैयाहाट थाना के समीप कार से धुआं उठते देख चालक कार से कुद गया। तभी कार स्टेट बैंक के समीप सर्विस रोड के डिवाइडर से टकराकर रूक गया। तभी धुआं वाहन से तेज गति से निकलने लगा और देखते ही देखते आग पुरी वाहन में फैल गया। वाहन का टायर व शीशा फटने की वजह से लोग दुर से सी देख रहे थे वो विडियो बना रहे थे। बताया गया कि उक्त वाहन हंसडीहा थाना के धनवै गांव निवासी अजय कुमार उर्फ गुड्डू मंडल का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक आग लगने का सही कारण नहीं पता लग पाया। अग्निशामक वाहन जिला में रहने से इस क्षेत्र के लोगों को समय पर इसका कोई लाभ नहीं मिल पाता है। क्योंकि जिला मुख्यालय से यहां की दुरी 50-60 किलोमीटर है। अग्निशामक वाहन पहुंचने में एक घंटा का समय लग सकता है। जबकि इस क्षेत्र के लोगों ने बर्षो से सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में एक अग्निशामक वाहन की मांग करते आ रही है। तभी इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है।