ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हजारीबाग में सड़क पर तिरंगे के साथ उतरे लोग

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने विश्व को दिया संदेश, जो हमें आंख दिखाएगा उसे मिटना होगा : डॉ. रविन्द्र कुमार राय

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच हुए जोरदार संघर्ष में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से चलाए गए अभियान में सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान को बड़ी 09 आतंकवादी निठाने को नेस्तनाबूत करने के साथ पाकिस्तान को बड़ी छती पहुंचाई। इसी जीत की खुशी में देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अवगत और जागरूक कराया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग शहर में भाजपा, हजारीबाग जिला इकाई द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में निकाला गया। इस भारत शौर्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश नेतृत्व से हजारीबाग पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ.रवींद्र कुमार राय, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण से अन्नदा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड, झण्डा चौक, भगत सिंह चौक, काली बड़ी चौक, बंशीलाल चौक, मंगल बाजार होते हुए पुनः बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचा और यहां सभा में तब्दील हो गया। इस भारत शौर्य तिरंगा यात्रा सभा का मंच संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव ने किया। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ता, शहर के व्यवसाई वर्ग के लोग, विभिन्न सामाजिक और संगठनों के लोग और आमजन बड़े ही उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा हलराते हुए और जो हिंदुस्तान से टकराएगा चूर- चूर हो जाएगा, नरेंद्र मोदी मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना, आतंकवाद का खात्मा है हम करेंगे, आतंकवाद को मिट्टी में मिलने काकाम हम करेंगे, हिंदुस्तान की सेना ज़िंदाबाद, भारत माता के वीर सपूतों जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद,पाकिस्तान होश में आओ, पाकिस्तान मुर्दाबाद, विश्व को बस एक संदेश पाकिस्तान आतंकी देश, नवभारत का जलवा दिखा- पाकिस्तान में मलवा देखा, चुन-चुन कर के मारा है- बदला अब उतारा है, सेलानी दम झोंका है आतंकवाद को ठोका है, सुदर्शन चक्र चलाया है। तिरंगा शौर्य सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय ने कहा कि पाक अपने नापाक इरादे से कभी बाज नहीं आता है लेकिन इस बार पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों को धर्म पूछ कर मारा गया और नई दुल्हन बिटिया के सामने उसका सिंदूर उजाला गया उसे सिंदूर का बदला भारत की सेवा ने अपने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से करारा जवाब देकर लिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह संदेश दिया है कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे हिंदुस्तान पर आंख दिखाएगा तो हम उसे विश्व के नशे से मिटा देंगे और इसकी एक झलक ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से संपूर्ण दुनिया को दिखा दिया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज हिंदुस्तान का शौर्य और पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा की गौरवशाली विजय ऑपरेशन सिंदूर हमारे वीर जवानों के अद्वितीय पराक्रम, चार्ज और साहस का प्रतीक है। पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों को जड़ से मिटाया, पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त किया और नापाक इरादा रखने वाले आतंकियों को मारकर अपनी ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात पाकिस्तान की ओर से किए गए जवाबी कार्रवाई को हमारी सेवा ने पूरी तरह से रोकने में भी सफलता पाई। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर रोका नहीं है। इसके माध्यम से एक संदेश दिया है कि पाकिस्तान अगर हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। सांसद मनीष जायसवाल ने आम लोगों से भी अपील किया की ऑपरेशन सिंदूर को भी लेकर एक भ्रामक प्रोपेगेंडा हिंदुस्तान में चल रहा है लेकिन इसके सच्चाई और उपलब्धि से वाकिफ होकर इसकी सफलता को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी देशवासियों का राष्ट्रीयहित में कर्तव्य बनता है। विधायक मनोज कुमार यादव, अमित कुमार यादव, प्रदीप प्रसाद और रोशन लाल चौधरी ने भी अपने संबोधन में भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को और उनकी उपलब्धि को लोगों के बीच रखते हुए उनके प्रति आभार और सम्मान जताते हुए उन्हें सलाम किया।

Leave a Comment