अब तक 7 पकड़े गए, दो अब भी फरार
साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज रोड, चाणक्या होटल के समीप स्थित जीएस इलेक्ट्रिकल्स के मालिक संजीव साह उर्फ गुडू हत्या मामले में आरोपी लव कुमार ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि 4 मई की रात कॉलेज रोड स्थित चैती दुर्गा के नजदीक जीएस इलेक्ट्रिकल्स दुकान में घुसकर संध्या 7:30 बजे गोली मार संजीव उर्फ गुड्डू की ग़ोली मार कर हत्या कर दी थी। ग़ोली मारने वालों में मनीष और लव मंडल शामिल थे। इस मामले में मृतक की मां मंजू देवी ने नगर थाना कांड संख्या 74/25 में अज्ञात के विरुद्ध हत्या करने के मामले में प्राथमिक दर्ज कराई थी। संजीव की हत्या के बाद पुलिस ने 6 मई की रात 3 बदमाशों मनीष कुमार मंडल, कुश कुमार मंडल, विनोद कुमार तांती और इसके बाद दो और बदमाश छंगूरी रजक उर्फ चुटरा व गोविंद कुमार मंडल को गिरफ्तार किया था। वहीं वारदात के 8 दिन बाद पुलिस ने संजीव की सुपारी देने वाले पूरी साजिश के मास्टरमाइंड पंकज मंडल को गिरफ्तार किया था। इस वारदात से जुड़े दो और बदमाश को पुलिस तलाश रही है।