राजमहल के पूर्व विधायक ने की शिरकत
साहिबगंज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करते हुए गुरुवार को गांधी चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग जोश व उल्लास से लबरेज थे। तिरंगा यात्रा में सौ मीटर लंबा तिरंगा लेकर व हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, मोदी तुम आगे बढ़ो देशवासी तुम्हारे साथ है, पाकिस्तान मुर्दाबाद, तुर्किस्तान मुर्दाबाद, शाहबाज शरीफ होश में आओ, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाया। यात्रा में राजमहल पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, महंत लाल बाबा, रामानंद शाह, गणेश तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, मो अब्बास, कमल कुमार महावर, प्रमोद कुमार पांडे, गरिमा कुमारी, चांदनी देवी, सरिता देवी, सिंधु देवी, डोली देवी, श्रवण कुमार रमन, तेज नारायण राय, प्रमोद तिवारी, रणजीत मिश्रा, अशोक यादव, भिखारी साह, जगदीश शर्मा, नरेश प्रसाद, नगर अध्यक्ष संजय पटेल, सत्यजीत कृष्णा, अवधेश यादव, अंगद यादव, गणेश प्रसाद यादव, ऋतिक कुमार यादव, अनुज ठाकुर, संदीप कुमार यादव, जहीर प्रवीण, ज्योति कुमारी, रोशनी कुमारी, रश्मि कुमारी, विक्रम दास, पंकज चौधरी, अरदेंधु बास, बासुकीनाथ शाह, लक्ष्मण यादव, मनोज पासवान, विनोद चौधरी, अनिमेष सिन्हा, जयकांत वर्मा, जयप्रकाश सिन्हा, धर्मेंद्र मंडल, महेंद्र पोद्दार, दिनेश पांडे, गोपाल मोदी, पप्पू राम, गुड्डू कुमार, मुन्ना सहित अन्य उपस्थित थे।