जब जब दुश्मनों ने चुनौती दी, तब तब भारतीय सेना के जांबाजों ने रचा नया कृतिमान
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
मसलिया : भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम और शौर्य से हर एक भारतीय हर्षित है। वही दुमका जिला के मसलिया प्रखंड भर में जश्न का माहौल है। विदित हो कि बीते बाइस अप्रैल को कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पांच की संख्या में सशस्त्र आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर 27 हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या की थी। जिसके प्रतिउत्तर मे भारतीय सेनाओं द्वारा एयर स्ट्राइक कर मुँह तोड़ जवाब दिया गया। इस बाबत मसलिया प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता गौरीशंकर यादव ने कहा की यह नया भारत है, घर मे घुस कर मारते हैं। मोदी है तो मुमकिन है भारतीय सेना को सलाम है। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सहदेव मरंडी ने कहा की पाकिस्तान सरकार के पालित आतंकी भूल गए थे कि भारत किसी को छेड़ता नही है और कोई छेड़ता है तो फिर छोड़ता नही है। आतंकियों ने तो निर्दोष पर्यटकों को मार कर भारत की अस्मिता पर प्रहार किया था बदले में यह तो होना था। दूसरी ओर मसलिया महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष कुन्ता मंडल ने कहा की पाकिस्तान सरकार व उनके आतंकियों को लगा होगा की महिलाओं के आँखों के सामने उनके सिंदूर उजाड़ कर बहुत बहादुरी का काम किया है, उन आतंकियों को भारतीय सेना ने उनको ठिकाने लगाकर उन मृतक पर्यटकों श्रद्धांजलि दिया है। मसलिया झामुमो प्रखंड सचिव असित बरन गोलदार ने बताया की भारत की अखंडता और संप्रभुता को जब जब दुश्मनों ने चुनौती दी, तब तब भारतीय सेना के जांबाजों ने एक नया कृतिमान हासिल किया है। ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना को दिल से सलाम।