संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
गोपीकांदर : प्रखंड के टैंजोर पंचायत अंतर्गत मुहालो गांव में सोमवार को ग्राम प्राणिक बरसा किस्कू की अध्यक्षता में मौजा मुहालो के लिए ग्राम प्रधान की बहाली को लेकर ग्राम सभा के बैठक कर ग्राम प्रधान की चयन किया गया। इस मौके पर संबंधित ग्राम के हल्का कर्मचारी पुष्पलता मुर्मू, ग्राम प्रधान के सहयोगी एवं सोलह अन्ना रैयत शामिल हुए। बैठक के संबंधित में जानकारी देते हुए ग्राम प्राणिक बरसा किस्कू ने बताया कि तीन महिना पूर्व में मुहालो ग्राम के ग्राम प्रधान स्टेफान मरांडी का आकस्मिक निधन हो गया था जिससे ग्राम प्रधान का पद खाली था। अतः ग्राम प्रधान की रिक्त पद पर ग्राम प्रधान की बहाली हेतु ग्राम सभा करा कर स्व० स्टेफान मरांडी के धर्मपत्नी राहेल मुर्मू का चयन किया गया। मौके पर उपस्थित हल्का कर्मचारी पुष्पलता मुर्मू ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान स्व स्टेफान मरांडी के धर्मपत्नी राहेल मुर्मू को ग्राम प्रधान पद हेतु ग्राम प्रधान के सहयोगियों की सहमति एवं सोलह अन्ना रैयतों की सर्वसम्मति से चयन किया गया। बता दें कि हाल में ही बीते कुछ दिनों पहले भी इस बात को लेकर बैठक की गई थी परन्तु अकारण वस वह बैठक अधूरी रही जो कि आज के बैठक से संपन्न हुआ। इस मौके पर नायकी कुबराज हांसदा, कुडुम नायकी सबना देहरी, जोक मांझी देवीलाल हांसदा, विनोद मरांडी, होपना मरांडी, छोटू देहरी, ढेना मड़ैया, सनोती मुर्मू, बेटियां हांसदा, जितन टुडू, रावन हेंब्रम, सोम सोरेन सहित दर्जनों सोलह अन्ना रैयत मौजूद थें।