संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बरहेट : गुरुवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने अपनी समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुलाकात के दौरान सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अकबर अली, उपाध्यक्ष कमल मुर्मू, सचिव रुकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, हेमचंद बास्की सहित अन्य ने प्रखंड प्रमुख को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। सचिन रकेश गुप्ता ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी और उप प्रमुख रूपक साथ से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा गया तथा अपने संगठन में संरक्षक के रूप में प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, सह संरक्षक के रूप में रूपक कुमार शाह को शामिल कराया गया। सहायक अध्यापक की समस्या से प्रमुख को बारी-बारी से अवगत कराया गया। प्रखंड प्रमुख ने समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने बताया कि सहायक अध्यापक की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष अकबर अली, उपाध्यक्ष कमल मुर्मू, सचिव रुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष हेमचंद बास्की, मोहम्मद इंतखाब, मोहम्मद हारेज अख्तर, नंद कुमार जायसवाल, घनश्याम पंडित, हरि प्रसाद साह, मिलन कुमार, मानिक चन्द्र साह, कमल मुर्मू, सुभाष दास, छोटका हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।