साहिबगंज जिला को पहली बार झारखंड ओलम्पिक संघ में मिला प्रतिनिधित्व
साहिबगंज। 13 अप्रैल आरके आनंद लॉन बॉल नामकुम, रांची में संपन्न
झारखंड ओलम्पिक संघ के सत्र 2025- 2029 चुनाव में साहिबगंज जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव को झारखंड ओलंपिक संघ का निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुनकर वनांचल एक्सप्रेस से सोमवार को साहिबगंज लौटने पर जिला एथलेटिक्स संघ के निमाई चौधरी, जिला कबड्डी संघ के आदित्य कुमार, कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल समेत जिले के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। वहीं जिले के खेल प्रेमियों ने भी जिले के किसी खेल प्रशासक को जिले के इतिहास में पहली बार झारखंड ओलंपिक संघ, रांची में शामिल किए जाने पर बधाई दी।