सर्वसम्मति से किया गया अंबा सखी का गठन
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर बरवाडीह समाधान भवन में महिलाओं संग बैठक की। बैठक में सर्व समिति से अंबा सखी का गठन किया गया। जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें सशक्तिकरण के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी अपनी ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई सुझाव दिए व रास्ते सुझाए। मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण महिलाएं अपने को लचार व बेवस समझती है। पैसे के अभाव के मजबूरी में कोई काम नहीं कर पाती हैं। महिलाओं की स्थिति को समझते हुए यह कार्य किया जा रहा है। ताकि महिलाओं को भविष्य में किसी के पास हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़े। इन्हें रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात सिलाई कढ़ाई पापड़ मोमबत्ती अगरबत्ती पैकिंग के अलावा अन्य कार्यों की ट्रेनिंग देकर इन्हें सशक्त बनाया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, अरविंद कुमार, अमित गुप्ता, सुनीता देवी, रूबी कुमारी, पूजा कुमारी, संगीता वर्मा, आशा वर्मा, सुनीत के अलावा अन्य उपस्थित थे।