संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : चेतना पैलेस चौपारण में शनिवार को भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन हुआ। इसमें बरही विधानसभा के सभी मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सभी वर्गों के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कागज के बजाए धरातल पर उतरकर जनहित के कार्य करने की नसीहत भी दी। बरही विधायक ने कहा भाजपा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बूथ कार्यकर्ताओं के मददगार बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चनद्रवंशी व संचालन महामंत्री आशीष सिंह ने किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव व भगवान केशरी बरही, बाबुलाल मेहता पदमा, लक्ष्मण प्रसाद यादव चंदवारा, भाजपा नेता मुकुंद साव, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, बिरेन्द्र रजक, रंजीत चनद्रवंशी, विकास यादव, सीताराम साव, बालेश्वर साव, बलराम दाँगी, कृष्णा रविदास, कृष्णा पासवान, मंटु सिंह, आदित्य चौरसिया, सुनील सिंह, रिशु बर्णवाल, अरविंद सिंह, गंदौरी दाँगी, विकास रजक, अरविंद सिन्हा, बिराज रविदास, राजेश राणा, राजकुमार यादव, रंजन सिंह, प्रवीण सिंह, अशोक ठाकुर, मनोज साव, सुमन सिंह, भरत सिंह, मो सफाल, मो सेराज अंसारी, अजित सिंह, विजय यादव, सांसद के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोयला तस्करी, गौ-तस्करी, नशे का कारोबार और अवैध लॉटरी जैसे मामलों में प्रशासन और सरकार का ध्यान केंद्रित है, जिससे जनता का भला नहीं हो पा रहा है। उन्होंने महिलाओं की खराब दशा पर भी चिंता जताई और मईया सम्मान योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। जायसवाल ने कहा कि इस सरकार को बने हुए महज चार महीने हुए हैं और कुछ और समय देने के बाद यदि व्यवस्था और चौपट होती है तो भाजपा कार्यकर्ता पुरजोर प्रतिकार करेंगे। उन्होंने थाना और ब्लॉक स्तर के हर मामले पर मिलकर लड़ने का आह्वान किया और सक्रिय सदस्यों को जनसेवा में सक्रिय रहने का आग्रह किया ताकि देश और राज्य में भाजपा का शासन बना रहे। उन्होंने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक रूप से जनहित के कार्यों में सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी का प्रतिबिंब हैं और उन्हें पार्टी की छवि के अनुसार कार्य करना होगा। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय कार्यकर्ताओं की मध्यस्थता को महत्वपूर्ण मानती है। उन्होंने झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर कार्रवाई करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को तत्पर रहने का आह्वान किया।