पाकुड़िया: उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पाकुड़िया में बीडीओ सह सीडीपीओ सोमनाथ बनर्जी द्वारा प्रखंड की 176 आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच छाता का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के हाथों से की गई।
सीडीपीओ बनर्जी ने सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनकी सुविधा के लिए यह पहल कर रही है। साथ ही केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति एवं पोषाहार वितरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया।
मौके पर पर्यवेक्षिका मनीता मुर्मू, मंदोदरी देवी, मोहन गुप्ता सहित सभी सेविकाएं मौजूद थीं।