हिरणपुर: प्रखंड अंतर्गत मुर्गाडांगा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन मुर्गाडांगा ग्राम समिति द्वारा किया गया है, जो 11 से 13 अप्रैल तक चलेगा।
इस संकीर्तन में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के छह कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के बीरभूम से आईं लक्खी प्रिया पॉल, संतना मंडल एवं पूजा मंडल कीर्तन प्रस्तुति दे रही हैं।
कार्यक्रम के समापन पर 14 अप्रैल को कुंजभंग, धूलेट एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष संतोष मंडल, सचिव मनोज मंडल, मोतीलाल सिंह एवं श्याम मंडल सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।