जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से गूंजा प्रखंड
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : सनातन धर्मावलम्बियों के अराध्य मयार्दा पुरुषोतम प्रभु श्रीराम का जन्मोंउत्सव रामनवमी जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण माहोल में उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को शाम 9 बजे देर रात में महावीरी झंडो के साथ परम्परागत अखाड़ा जुलूस में अस्त्र शस्त्र के साथ राम भक्तों का काफिला निकाला। जिसमे हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। श्री राम जन्म महोत्सव पर आज पूरा दारू प्रखंड आस्था, भक्ति और उल्लास की त्रिवेणी में डूबा रहा। श्री रामनवमी पर दारू प्रखंड के झुमरा चौक, हरली चौक, पेटो चौक, दारू चौक, जबरा के सड़कों पर मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं सभी अखाड़ाधारी द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महावीरी पताकों और डंका, ताशा और डीजे के धुन पर युवक-युवतियां थिरकते और अस्त्र-शस्त्र का परिचालन करते हुए आगे बढ़ रही थी। इस भव्य शोभायात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। झुमरा चौक चौक पर पदाधिकारी लोगों का अभिवादन व विशिष्ट लोगों को सम्मानित कर रहें थे। साथ ही विभिन्न अखाड़ों को निर्देश भी दे रहे थे। आकर्षक झांकियों ने मन मोहा शोभा यात्रा में विभिन्न पूजा संघों द्वारा कई आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा और भी कई मनोरम झाकियों की प्रस्तुति की गई। रामनवमी का त्यौहार दारू प्रखंड में पूरे उत्साह और शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। इस मौके पर सभी अखाड़े के राम भक्तों के ओर से अस्त्र शस्त्र चालन का भव्य आयोजन किया गया। यहां हजारो की संख्यां में झुमरा चौक, दारू चौक, जबरा चौक और अस्त्र शस्त्र के साथ राम भक्त उपस्थित हुए पूरा वातावरण जय श्रीराम और बजरंग बली की जय के नारों से गूंजता रहा। कई गांवों से महावीरी झंडा तथा आकर्षक झाकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली। यहां शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों ने जोरदार ढंग से अस्त्र शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया। इस बार सभी राम भक्तों ने अपने ललाट और माथे पर चंदन और रोली से जय श्री राम लिखवाने का ट्रेंड दिखा। बच्चे से लेकर युवा और महिलाओं तक ने अपनी ललाट पर जय श्री राम लिखवाया। दारू प्रखंड सभी महिला ने कहा कि आज भगवान राम का दिन है। हमारे रोम रोम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम बसें हैं। यह माथे पर अपने आराध्य का लिखा नाम उनके प्रति भक्ति और समर्पण का भाव है। प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचल अधिकारी राम बालक कुमार, दारू थाना प्रभारी सफीक सिंह ने पूरी सूझबूझ से रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सभी चौक चौराहे पर सभी अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पैनी नजर रखे हुए थे। ताकि किसी प्रकार का चूक कहीं नहीं हो। झुमरा चौक, हरली चौक, पेटो चौक, दारू चौक, जबरा चौक पर तथा क्षेत्र के सभी चौक चौराहो पर पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। हर जगह पर अधिकारी के साथ सशस्त्र बल के जवान भी तैनात थे। दारू प्रखंड में कही भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सारे अधिकारी अपने जिम्मेवारी को बहुत अच्छे तरह से निभाए है। दारू थाना प्रभारी ने बतलाए की दारू प्रखंड ने अपने पुराने इतिहास को पुनः दोहराया और उन्होंने साबित कर दिया कि दारू प्रखंड में किसी तरह का अप्रिय घटना नहीं घाटी काफी शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व संपन्न हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद ने बताया कि भाईचारा दिखाते हुए सभी लोगों ने काफी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाया और आने वाले टाइम में भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व बनाया जाए ताकि अपने इतिहास को दोबारा दोहराया जा सके। अंचल अधिकारी रामकुमार बालक ने बतलाया कि पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी तरह का कोई घटना की सूचना नहीं मिला। इसे पुलिस प्रशासन में सकारात्मक संदेश जाता है साथ ही साथ सभी राम भक्तों और आम जनों तक भी सकारात्मक संदेश जाता है की दारू प्रखंड एक शांतिपूर्ण क्षेत्र के रूप में विख्यात है। साथ ही साथ दारू थाना प्रभारी सफीक खान और प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद ने जुलूस में लाठी खेल कर अपने प्रतिभा को दिखाएं पेश किए।