संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र के सांपचला पंचायत अंतर्गत तसरिया गांव के एक बंद घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पूरा घर जल गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घर का मालिक निशिकांत चंद दुमका अपने ससुर के अंतिम संस्कार के लिए सपरिवार गया हुआ था। उनके जाने के डेढ़ बाद पड़ोसियों ने उनके घर से धुंआ उठते देखा। जिसके बाद दरवाजा तोड़ कर घर में बांधे दो गायों को निकाला। जिसके बाद ग्रामीणों ने पंप सेट लगाकर किसी तरह आग को अपने काबू में लिया। कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि आगजनी के सटीक कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। लेकिन घर मे रखा कपड़ा से लेकर खाद्य सामग्री अनाज जल कर नष्ट हो गया है।कितने रुपये का नुकसान हुआ है यह भाई के लौटने के बाद पता चल सकेगा।