पाकुड़ ब्यूरो चीफ/ मनोज प्रसाद

सरकार के उप सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक-240/रा०, राँची, दिनांक-29.01.2025 के आदेशानुसार, पाकुड़ डीसी ने 18 फरवरी 2025 को छह अंचल कार्यालयों में 3 वर्ष पूरे कर चुके डाटा इंट्री ऑपरेटरों / कम्प्यूटर ऑपरेटरों का एक अंचल से दूसरे अंचल में स्थानांतरण करने का आदेश दिया था। हालांकि, 45 दिन का समय बीत जाने के बाद भी किसी भी ऑपरेटर ने स्थानांतरण के बाद अपने निर्धारित अंचल में योगदान नहीं दिया है।
इस मामले में सवाल उठ रहे हैं कि डीसी के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया और प्रशासनिक उदासीनता की ओर यह इशारा करता है। स्थानांतरण के बावजूद कर्मचारियों की अनुपस्थिति ने न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इसे एक गंभीर प्रशासनिक चूक के रूप में देखा जा रहा है।
पाकुड़ जिला के छह अंचल कार्यालयों में जिन ऑपरेटरों का स्थानांतरण हुआ, वे निम्नलिखित हैं:
- पाकुड़ अंचल के माजिद अंसारी का स्थानांतरण पाकुड़िया अंचल में किया गया।
- हिरणपुर अंचल के सद्दाम हुसैन को लिट्टीपाड़ा अंचल भेजा गया।
- लिट्टीपाड़ा अंचल के बंटी कुमार रजक को महेशपुर अंचल में स्थानांतरित किया गया।
- अमडापाड़ा अंचल के तनवीर आलम का स्थानांतरण हिरणपुर अंचल किया गया।
- महेशपुर अंचल की अमृता सिंह को अमडापाड़ा अंचल भेजा गया।
- पाकुड़िया अंचल के जय सिंह को पाकुड़ अंचल में स्थानांतरित किया गया।
यह स्थानांतरण आदेश 18 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, लेकिन अब तक इन कर्मचारियों ने निर्धारित स्थान पर योगदान नहीं किया है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही की संभावना जताई जा रही है।
अभी तक, यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन चुका है और सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार डीसी के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ।
उधर पुनः पाकुड़ जिला प्रशासन के ज्ञापांक 499/ दिनांक 04/04/2025 निर्गत कर पुनः निर्धारित अंचल में योगदान करने की पत्र निर्गत करनी पड़ी, जिसके बाद सभी अंचल के लिपिक हरकत मे आई और संभावना जताई जा रही है ये सभी जल्द नये अंचल मे योगदान कर लेगें ।