संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: चैत्र नवरात्रि का समापन दशमी के दिन हो गया मां चैती दुर्गा की अपने धाम लौट चली। चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब द्वारा भव्य और विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विसर्जन शोभायात्रा में काफी संख्या में भक्त संलिप्त हुए। बता दे महासमिति द्वारा इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मनाया गया ।
विसर्जन शोभायात्रा में जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में जीवंत झांकी मौजूद रही जिसके ओर भक्तों का ध्यान आकर्षित हुआ। जीवंत झांकी में शामिल कलाकार विभिन्न देवी देवताओं के रूप धारण किए हुए मौजूद रहे जो शोभायात्रा का भव्यता को बढ़ाते हुए नजर आईं।
भजन गायक विक्की छाबड़ा की भजनों से रांची हुई भक्ति मय
मां चैती दुर्गा के विसर्जन शोभायात्रा में प्रख्यात गायक विक्की छाबड़ा ने अपने मधुर भजनों से शोभायात्रा में चार चांद लगा दी। भजनों की धुन में तमाम भक्त झूमते हुए नजर आए शोभायात्रा के मार्ग पर लोगो ने भजनों का लुत्फ उठाया।
यह रहे मौजूद
शोभायात्रा में मुख्य रूप से रांची विधायक सीपी सिंह, समिति केअध्यक्ष शंकर दुबे, मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह,कोषाध्यक्ष, संजय सिंह लल्लू, महामंत्री गोपाल पारीक, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, कुमार राजा, सागर कुमार, आलोक दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।