चैत्र नवरात्रि पर किया गया कन्या पूजन

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बरहेट : चैत रामनवमी का त्योहार पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। गुप्ता टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों को सजाया गया और पूजा अर्चना की गई। चैत्र नवरात्रि के मौके पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दौरान नौ कन्याओं का पूजन किया जाता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय परंपरा है जिसे देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के अंतिम दिनों में किया जाता है। यह विशेष रूप से नवमी के दिन आयोजित किया जाता है। इस अनुष्ठान में नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उन्हें देवी के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक माना जाता है। इन बच्चों को हलवा, पूरी, चने और अन्य मिठाइयां परोसी जाती हैं। कन्याओं के पैर धोकर रंगे जाते हैं और उन्हें उपहार दिए जाते हैं। यह परंपरा भक्तों द्वारा देवी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए की जाती है। चैती दुर्गा मंदिर के अलावे लोगों ने अपने-अपने घरों में भी कन्या पूजन कर उन्हें उपहार दिया।

Leave a Comment