पूर्व मंत्री बादल के घर पहुंचे अशोकानंद झा, किया शोक व्यक्त

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख से मिलकर अशोकानंद झा ने उनके पिता के निधन हो जाने पर दुःख व्यक्त किया। संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व. कृष्णानंद झा के पुत्र व तक्षशिला विद्यापीठ के वर्तमान एमडी अशोकानंद झा ने रविवार को कुशमाहा (सारवां) पंचायत के पूर्व मुखिया व कांग्रेस नेता हरिशंकर पत्रलेख के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व.पत्रलेख के बड़े पुत्र बादल पत्रलेख समेत उनके तमाम परिजन से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाने का काम किया। इस क्रम में अशोकानंद झा ने कहा कि स्व.पत्रलेख के साथ शुरू से ही हमारा पारिवारिक संबंध रहा है। वे मृदुभाषी व व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। साथ ही वे एक सच्चे समाजसेवी इंसान थे। वे जमीन से जुड़े एक कर्मठ कांग्रेसी नेता थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर अशोकानंद झा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को भी आत्मबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता संजीव कुमार झा समेत शम्भू सहाय, अंग्रेज दास, राजकिशोर यादव भी मौजूद थे।

Leave a Comment