सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: श्री राम के जन्मोत्सव पर राजधानी रांची में गजब का उत्साह देखा गया। बता दे रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची में भव्य शोभायात्रा निकालने की परम्परा है जो वर्ष 1929 से प्रारंभ होकर अब तक जारी है। शोभायात्रा निकालने की परम्परा रांची की रामनवमी को खास बना देता है इस वर्ष भी रांची के विभिन्न इलाकों से तमाम महावीर मंडलों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
महावीरी पताको से रांची सजी हुई नजर आई
रामनवमी के मौके पर श्री राम के जयकारे और बजरंगबली के जय घोष से पूरी रांची गूंज उठी। रांची के सड़कों में राम भक्तों का उमंग और जोश देखने को मिला युवाओं से लेकर महिला एवम बुजुर्गों ने श्री राम के भक्ति में लीन नजर आए तमाम राम भक्तों ने महावीरी पताका लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए।
आकर्षक झांकियों के द्वारा राम भक्तों के उत्साह को बढ़ाया गया
कुणाल आजमानी के नेतृत्व में श्री महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल थी जिसके जरिए राम भक्तों को उत्साह बढ़ता चला गया । झांकी में प्रभु श्रीराम सीता और लक्ष्मण समेत हनुमान की जीवंत रूप दिखाई गई जो आकर्षण का केंद्र रहा।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह शोभायात्रा में शामिल हुए
रामनवमी की शोभायात्रा में रांची विधायक सीपी सिंह और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए उन्होंने रामभक्तो के साथ सम्मिलित होकर तलवार भी भांजी ।