रांची: रामनवमी के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इस महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज रामनवमी के दिन जुलूस निकलने वाले इलाकों की निगरानी के लिए रांची पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने शहर के संवेदनशील और जुलूस मार्गों वाले क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है। रांची पुलिस के इस प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे और भक्तगण बिना किसी परेशानी के अपनी आस्था का प्रदर्शन कर सकें।
जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। रांची पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को सख्ती से निपटा जाएगा।