1100 महिलाएं एवं कन्याओं ने माथे पर कलश रख कर किया नगर का परिभ्रमण
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
गोड्डा : जिले के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एतेहासिक मेहरमा मेला से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नपूर्णा यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश शोभायात्रा का शुभारंभ मेहरमा चौक के पास फीता काटकर सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल मेहरमा के चेयरमैन सह समाजसेवी निरंजन सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान, यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष मंतोष पासवान, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद, संरक्षक अनिरूद्ध कुमार अनुज, राजेश लाल आदि के द्वारा किया गया। माथे पर कलश रखकर महिलाओं एवं कन्याएं के द्वारा पूरे स्थानीय बाराहाट बाजार एवं पत्तिचक-पिरोजपुर का परिभ्रमण करते हुए जय श्री राम, हर हर महादेव, जय मां अन्नपूर्णा, यज्ञ पुरुष भगवान की जय सहित कई देवी-देवताओं के जयकारे लगाए जा रहे थे। जगह-जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा महिलाओं एवं कन्याएं सहित कलश शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं शर्बत की समुचित व्यवस्था की गई। पूरा माहौल भक्तिमय में रम गया। महिलाओं एवं कन्याएं के द्वारा माथे पर कलश रखकर परिभ्रमण करने पश्चात यज्ञ स्थल पर बनारस के आचार्य चंद्र प्रकाश चौबे एवं उनके टोली के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश का स्थापना किया गया। इस मौके पर भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह पटेल, राजेश सिंह,रिंकू श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।