सरहुल के मौके पर झामुमो के ओर से शोभायात्रा में मौजूद लोगों का अभिवादन किया गया

सौरभ राय
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: झारखंड में सरहुल पर्व की धूम रही राजधानी रांची में सरहुल शोभायात्रा बड़े पैमाने पर निकाली गई कई अखाड़ों के द्वारा तरह तरह के झांकियां निकाली गई इसी क्रम में रांची के हृदय स्थल अल्बर्ट एक्का चौक में झामुमो द्वारा स्वागत शिविर लगाया गया। मौके पर झामुमो नेताओं ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत एवम अभिनंदन किया।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डे ने सरहुल की शुभकामनाएं दी
झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डे ने सरहुल पर्व पर लोगो को संबोधित करते हुए कहा सरहुल महज एक त्यौहार बल्कि एक जन भावना है संस्कृति है जिसके प्रति तमाम आदिवासी समाज के लोग आस्था रखते है इस सरहुल राज्य की उत्थान की मनोकामना रहेगी।

जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का मनोबल बढ़ाया
झामुमो जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने सरहुल के शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया उन्होंने कहा राजधानी रांची में सरहुल के अवसर पर रांची वासियों का उत्साह देखने लायक रहता है सरहुल जैसा पर्व झारखंड के गौरवशाली परम्परा को उजगार करता है

Leave a Comment