बीडीओ ने पुनः विमला देवी को मुखिया पद का दिया पदभार
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के आदेश, ज्ञापन संख्या 818 के आदेश पर बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने शनिवार को बड़कागांव पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया विमला देवी को पुनः मुखिया पद का पदभार दिया गया। बता दे की मुखिया विमला देवी के विरुद्ध भगवान बागी निवासी बसंत साव ने अबुवा आवास में ₹25000 घुस मांग की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग में किया था जिसके आलोक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के पदाधिकारी के द्वारा 30 अगस्त 2024 को कलमबंद मुखिया संघ हड़ताल के समय बड़कागांव पूर्वी मुखिया विमला देवी को ₹25000 घुस लेते हुए पकड़कर कार्रवाई करते हुए मुखिया विमला देवी तथा मुखिया पति राजकुमार साव को जेल भेजा गया था। 14 अक्टूबर 2024 को मुखिया विमला देवी को न्यायालय से न्याय मिला तथा जेल बाहर निकला। लेकिन 15 अक्टूबर 2024 को विमला देवी से मुखिया पद विभाग के द्वारा छिन ली गई। और इसके बाद 10 जनवरी 2025 को मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव को न्यायालय से न्याय मिला और जेल से बाहर आए। अंततः बड़कागांव पूर्वी पंचायत के मुखिया विमला देवी को पदभार ग्रहण बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने दिया। मुखिया पदभार के समय मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, उपमुखिया प्रतिनिधि संतोष सोनी, वार्ड सदस्य संतोष कुमार, फिरोजा बेगम, सावित्री देवी, सुनिता देवी, मधु कुमारी, सपना कुमारी, रेशमा कुमारी, तेतरी देवी, मनोज कुमार, मुबारक अंसारी, संतोष कुमार, रोहित साव व अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।