रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

टाटीझरिया : रामनवमी ईद और सरहुल त्योहार को लेकर टाटीझरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक 29 मार्च दिन शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टाटीझरिया बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने किया। वही बैठक का संचालन टाटीझरिया थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने किया। बैठक में मौजूद आठों पंचायत क्षेत्र वासियों से प्रखंड प्रशासन ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ नीलू टुड्डू, डीएसपी बैजनाथ प्रसाद ने रामनवमी ईद और सरहुल को लेकर जिला प्रशासन के गाइडलाइन से लोगों को अवगत कराया वहीं थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि डीजे पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है। सोशल मीडिया, फेसबुक, वाट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें ऐसे कृत्य करने वाले लोगो को कानून अपराधी के श्रेणी में माने जाएंगे। और उन पर विधि सम्मत कार्यवाही होगी इसलिए दोनों समुदाय के लोग अपने अपने त्योहार में संयम बरते एवं निर्धारित समय पर ही मेला जुलूस को शांति पूर्ण रूप से संपन्न कराएं। विधि व्यवस्था से संबंधित समस्या से तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। वहीं टाटीझरिया प्रखंड प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि वर्णवाल ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह समाज सेवी उपेंद्र पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार वर्मा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित करते हुए टाटीझरिया प्रखंड और थाना प्रशाशन को शांति पूर्ण त्योहार मनाने का भरोसा दिया। बैठक के दौरान पसंस प्रकाश रवि, पसंस राजेश यादव, अमीर महतो, एमडी जैनुल, आशीष यादव, रजनीकांत चौधरी, रमेश कुमार साव, अल्ताब अंसारी, दशरथ प्रजापति, पवन कुमार राय समेत अन्य कई लोग शामिल थे।

Leave a Comment