• टाईगर अनिल महतो हत्याकांड बंदी में केवल हम लोगों पर ही केस दर्ज क्यों : देवेंद्रनाथ महतो

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:टाईगर अनिल महतो हत्याकांड मामला थम नहीं रहा है। हत्याकांड के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंदी करवाया। राजनीतिक पार्टी “झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” के कार्यकर्ता भी बंदी को लेकर सड़क पर उतरे। जिस पर पुलिस प्रशासन ने पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो सहित चार पर नाम जद केस दर्ज किया गया है।
इस पर देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रांची पुलिस प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होते हुए केवल एक तरफा टारगेटेड करते हुए हम लोगों पर करवाई किया जा रहा है। हमारे साथियों को कानूनी भय दिखाया जा रहा है। बंदी में अन्य राजनीतिक दल भी सड़क पर थे लेकिन उन्हें संरक्षण देते हुए केवल एक तरफा हमारे लोगों को चिन्हित किया गया। देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा पुलिस प्रशासन ने हमारे न्यायिक आंदोलन को तोड़ने का कोशिश किया है।
पुलिस डिपार्टमेंट लगातार हो रहे हत्याकांड में मुख्य हत्यारे को पकड़ने में अब तक नाकाम है। केवल अवैध बालू पत्थर खनिज संपदा के ट्रांसपोर्टिंग संरक्षण व तहसीलदारी में व्यस्त है। लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल लचर हो गई है।
बताते चलें कि गुरुवार को बंदी के में लोअर बाजार थाना में देवेंद्रनाथ महतो, ओमप्रकाश महतो, सुभाष चंद्र महतो, रूपेश महतो सहित अज्ञात 50 पर केस दर्ज किया गया है।
दर्ज मुकदमा में सरकारी काम में बाधा, पुलिस के साथ धक्का मुक्की, गलत तरीके से छात्रों को रोकने सहित अन्य गंभीर आरोप लिखित है।

Leave a Comment