5 बस जलकर राख
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : बासुकीनाथ स्थित बासुकीनाथ बस स्टैंड मैदान में शनिवार संध्या 5 बजे पांच बसों में अचानक से आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बसों में आग लगने के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। बस स्टैंड में मौजूद यात्री इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना जरमुंडी थाने को दी। सूचना पाते ही जरमुंडी पुलिस इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा दमकल को सूचना दी गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। बहरहाल पुलिस मामले में जुट चुकी है।