विधायक ने किया आज इफ्तार पार्टी का आयोजन

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर : आज सारठ विधानसभा के जेएमएम विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुनाव सिंह ने पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के फुलजोरी पहाड़ मैदान के समीप शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सारठ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुआ। इस दौरान इफ्तार पार्टी के समापन के बाद मगरिब का नमाज अदा की गई। इस दौरान सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुनाव सिंह ने बताया कि इफ्तार पार्टी के माध्यम से आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया यहां दोनों समुदाय के त्योहारों में दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं इफ्तार पार्टी के मौके पर मुख्य जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्य कर्ता एवं जनप्रतिनिधि तथा पार्टी के कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में इफ्तार पार्टी के लोग शामिल रहे।

Leave a Comment