मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सुनी बुनकरों की समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

गोड्डा। पुराना थाना भवन परिसर में आयोजित संगठन सृजन अभियान के बाद महगामा विधायक व ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने क्षेत्र में बन रहे सिल्क कपड़ों और मधुबनी पेंटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेशम नगर भगैया गांव का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने बुनकरों से मुलाकात की और उनकी … Read more

व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में नालसा वीर परिवार सहायता योजना का हुआ उद्घाटन

संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता

रामगढ़।जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 का ऑनलाइन उद्घाटन तारलोक सिंह चौहान,मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय झारखंड सह मुख्य संरक्षक झालसा,रांची के द्वारा किया गया।
इस अवसर सुजीत नारायण प्रसाद न्यायाधीश उच्च न्यायालय रांची सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा रांची एवं मेजर जनरल सज्जन सिंह मान GOC,23 इन्फेंट्री डिविजन की गरिमा में उपस्थित वर्चुअल रूप से रही।इस कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के सभी व्यवहार न्यायालयों में एक साथ ऑनलाइन किया गया।इस उद्घाटन के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में न्यायिक पदाधिकारी राजीव आनंद, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, रामगढ़, विशाल श्रीवास्तव, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम एवं व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण ऑनलाइन उपस्थित थे,साथ ही कुमार अरविंद सिंह (भूतपूर्व सैनिक)पैनल अधिवक्ता डालसा, रामगढ़ एवं मुन्ना गोप, (भूतपूर्व सैनिक),पैरा लीगल वालंटियर, डालसा रामगढ़ इस उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति” विशेषांक का लोकार्पण

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता रांची:सेवा भारती, झारखंड की बहुप्रतीक्षित पत्रिका सेवा सुरभि का 26वां विशेषांक “वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति” का लोकार्पण शनिवार को रांची के शौर्य सभागार, जैप, डोरंडा में किया गया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ रहे। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि भारत की 60% … Read more