उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे: कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

रांची:उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आगामी 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले सत्तारूढ़ राजग (NDA) और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला तेज हो गया है। इस चुनाव में एनडीए की ओर से सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। इसी क्रम में शनिवार … Read more

थानों में निजी कर्मियों की तैनाती पर रोक, SP ने जारी किया सख्त आदेश

हजारीबाग । हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी के कार्य करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह आदेश उस समय सामने आया जब औचक निरीक्षण के दौरान कई थानों में निजी कर्मियों से सरकारी काम कराए जाने की जानकारी मिली।पुलिस अधीक्षक ने … Read more

गिफ्ट हब का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी नई सुविधा

मेदिनीनगर। बैरिया चौक स्थित टीवी टावर रोड पर रविवार को “गिफ्ट हब” दुकान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि इस क्षेत्र में गिफ्ट शॉप की लंबे समय से … Read more

JSSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, 455 पदों में से सिर्फ 150 भरे – 305 सीटें खाली

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया। यह भर्ती परीक्षा कीटपालक और उससे जुड़े पदों के लिए 29 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। 455 पदों पर सिर्फ 150 चयनित कुल पद : 455 सफल उम्मीदवार : 150 खाली रह गए पद … Read more

राजस्व क्षति की भरपाई की शर्त पर जीएसटी दरों में बदलाव का समर्थन करेगा झारखंड

रांची/नई दिल्ली। जीएसटी दरों में प्रस्तावित बदलाव को लेकर झारखंड ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राजस्व क्षति की भरपाई की गारंटी मिलने पर ही इसका समर्थन करेगा। दिल्ली में आयोजित आठ राज्यों के वित्त मंत्रियों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमान जताया गया कि प्रस्तावित बदलाव से झारखंड … Read more

सौ से अधिक एएसओ के प्रमोशन की अनुशंसा, 221 एसओ स्वतः विरमित

रांची। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से शुक्रवार को पदाधिकारियों के तबादला और प्रमोशन से जुड़ा अहम फैसला लिया गया। विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक सचिव प्रवीण टोप्पो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 100 से अधिक सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों (ASO) को प्रशाखा पदाधिकारी (SO) के पद पर प्रोन्नति देने की अनुशंसा की … Read more

पूजा स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान, 2024 अतिरिक्त ट्रिप्स की अधिसूचना जारी

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रेल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जाती है। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए हजारों विशेष ट्रेन सेवाओं के संचालन का फैसला लिया है। बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही 12000 से अधिक ट्रेनों को … Read more

उदिशा प्रेक्षागृह में राज्यपुरस्कार अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन

कोलकाता। पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (ईआरबीएसजी) का राज्यपुरस्कार अवॉर्ड समारोह 28 अगस्त को उदिशा प्रेक्षागृह में भव्य और गरिमामय रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और ईआरबीएसजी के संरक्षक मिलिंद देऊस्कर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत राज्य मुख्य आयुक्त श्रीमती ज़रीना फिरदौसी … Read more

आरपीएफ कर्मियों ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत दुमका रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कों को बचाया

आसनसोल । पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत दुमका रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा दो नाबालिग लड़कों को त्वरित और जिम्मेदारी से बचाए जाने की सूचना दी। पहला लड़का सुबह 8:35 बजे प्लेटफ़ॉर्म नंबर 02 के पास देखा गया। उस लड़के से पूछताछ करने पर पता चला कि वह … Read more

रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे, पत्नी कल्पना सोरेन भी रहे साथ

रांची / घोड़ाबांधा। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री दंपति दोपहर लगभग 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे। … Read more