संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
जामताड़ा: JFWC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची–दुमका के बीच एक जोड़ी अनारक्षित (Unreserved) परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जामताड़ा, देवघर और जसीडीह सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ट्रेन की समय-सारणी
ट्रेन संख्या 08619 (रांची–दुमका स्पेशल)
- प्रस्थान: 19 जुलाई 2026, रात 8:20 बजे रांची से
- आगमन: 20 जुलाई 2026, सुबह 5:30 बजे दुमका
ट्रेन संख्या 08620 (दुमका–रांची स्पेशल)
- प्रस्थान: 20 जुलाई 2026, सुबह 7:45 बजे दुमका से
- आगमन: 20 जुलाई 2026, शाम 5:45 बजे रांची
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:
- जामताड़ा
- देवघर
- जसीडीह
- बासुकीनाथ
- जामा
- मधुपुर
- विद्यासागर
- चित्तरंजन
- बराकर
- कुमारडुबी
बिना आरक्षण कर सकेंगे यात्रा
रेलवे ने बताया कि यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन होगी। परीक्षार्थी बिना पूर्व आरक्षण के टिकट काउंटर से सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।
रेलवे के इस निर्णय से परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होगी और अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।









