दुबई में गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गिरिडीह: रोज़गार की तलाश में दुबई गए गिरिडीह जिले के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इस दुखद खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन अब सरकार से शव को भारत लाने और आर्थिक सहायता की … Read more

सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी से किया किनारा, हाईकोर्ट ने शिक्षक की अपील खारिज कर बहाल कराया वैवाहिक संबंध

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने करीब दो दशक पुराने वैवाहिक विवाद में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक शिक्षक की अपील खारिज कर दी है। शिक्षक ने अदालत में दावा किया था कि संबंधित महिला उसकी पत्नी नहीं है और सरकारी नौकरी मिलने के बाद गांव के लोगों ने साजिश के तहत उसे … Read more

17 सेकंड में नेपाली खिलाड़ी को किया नॉकआउट, गोड्डा के देवगन मरांडी ने अंतरराष्ट्रीय MMA में लहराया परचम

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के नीमा कला गांव के 22 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) खिलाड़ी देवगन मरांडी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम रोशन किया है। कोलकाता में आयोजित प्रोफेशनल इंटरनेशनल MMA फाइट के 65 किलोग्राम फेदरवेट वर्ग में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में देवगन ने … Read more

रांची में चला निगम का बुलडोजर, बेघर महिला से मिलने देर रात पहुंचीं मेयर रौशनी खलखो

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: राजधानी रांची में नगर निगम द्वारा शनिवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास रहने वाली एक महिला का आशियाना उजड़ गया। घर टूटने के बाद महिला अपने परिवार और सामान के साथ घंटों सड़क किनारे बैठी रही। … Read more

झारखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात से दो की मौत; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज गर्जन की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। … Read more

मंईयां सम्मान योजना: 274 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर, दूसरे चरण का भुगतान भी पूरा

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। रांची जिले में योजना के दूसरे चरण का भुगतान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस चरण में ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल … Read more

गोड्डा ज्वेलरी डकैती पर मंत्री संजय यादव सख्त, बोले– अपराधी नहीं बचेंगे; जरूरत पड़ी तो ‘एनकाउंटर जैसी कार्रवाई’ पर भी विचार

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क गोड्डा: गोड्डा शहर के मुख्य बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई गोलीबारी और सनसनीखेज डकैती की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और अपराधियों की तलाश जारी है। इसी बीच झारखंड … Read more

फर्जी लिंक और मोबाइल हैकिंग से लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, MBA पास युवक समेत दो गिरफ्तार

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बेंगलुरु से MBA कर चुके डुमरिया निवासी अजय कुमार नायक उर्फ सोनू और खैरबनी निवासी विकास बारिक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का … Read more

गिरिडीह के लापता युवक का शव जमुई के जंगल में मिला, हत्या का आरोप; सड़क जाम कर परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा का शव बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। नीरज 4 जुलाई से लापता थे। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह चित्राडीह पहाड़ी के समीप जमुआ–पचंबा मुख्य मार्ग जाम … Read more

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा धांधली मामला: 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 169 आरोपी नामजद

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में 2400 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोप पत्र में कुल 169 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी, डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर … Read more