झारखंड में नगर निकाय चुनाव की शुरुआत, 48 शहरी निकायों में मतदान जारी

43.43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रांची/पाकुड़।झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में आज नगर पालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 7 बजे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव […]

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क ,एसपी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक

राजमहल। आगामी निकाय चुनाव ( नगर पंचायत ) चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह  ने की। इस अवसर पर डीएसपी विजय कुशवाहा , विमलेश त्रिपाठी सहित […]

पाकुड़िया में मैट्रिक की सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

पाकुड़िया।झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के तहत शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा पाकुड़िया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 1052 परीक्षार्थियों में से 1046 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पाकुड़िया परीक्षा केंद्र में कुल […]

बीचपहाड़ी–रोकोच टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली आपूर्ति

पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत बीचपहाड़ी के कोर्मोनाला रोकोच टोला में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले कई दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की सूचना मिलते ही झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने […]

हिरणपुर के पत्रकार ने डायलिसिस मरीज को किया रक्तदान

हिरणपुर। मानवता की मिसाल पेश करते हुए हिरणपुर के पत्रकार सुमित भगत ने जरूरतमंद डायलिसिस मरीज को रक्तदान कर जीवनदान दिया। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती पाकुड़ के अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह को इलाज के दौरान ओ पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। परिजनों द्वारा संपर्क किए जाने पर सुमित भगत बिना […]

खजूरडांगा नाबालिग हत्या कांड का खुलासा, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

हिरणपुर। हिरणपुर थाना क्षेत्र के खजूरडांगा गांव में नाबालिग युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज कांड में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि 23 जनवरी को खजूरडांगा गांव स्थित एक कुएं से पुलिस ने नाबालिग […]

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए विकास को मुद्दा बनाकर मैदान में पूनम देवी

पाकुड़:पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने विकास एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती पूनम देवी ने “विकास की नई कड़ी, हर घर की अपनी छड़ी” के नारे के साथ जनसंपर्क अभियान तेज […]

तीनपहाड़ में रिटायर्ड शिक्षक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव स्थित छरका टोला में एक रिटायर्ड शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निर्भय कुमार राय उर्फ बाबूल (उम्र लगभग 67 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी शनिवार दोपहर उस समय हुई, जब लोग उनके […]

डेली माइंड एजुकेशन की शैक्षणिक गतिविधियों से छात्रों को मिल रहा अभ्यास का मंच

भागलपुर। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपलब्ध संसाधनों को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। इसी क्रम में वर्ष 2021 से संचालित डेली माइंड एजुकेशन द्वारा आयोजित शैक्षणिक गतिविधियां हाल के दिनों में छात्रों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। संस्था द्वारा आयोजित अभ्यास परीक्षाओं और मूल्यांकन […]

मेहरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.94 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मेहरमा /गोड्डा । गोड्डा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहरमा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेहरमा थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 8.940 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल […]