बीचपहाड़ी–रोकोच टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली आपूर्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़िया

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत बीचपहाड़ी के कोर्मोनाला रोकोच टोला में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले कई दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की समस्या की सूचना मिलते ही झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने त्वरित पहल करते हुए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित किया और नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। नए ट्रांसफार्मर को स्थापित कराने में स्थानीय झामुमो नेता बाबूरली की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सक्रियता से कार्य तेजी और सुचारू रूप से पूरा हो सका।

नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। अंधेरे से राहत मिलने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। गांववासियों ने उपासना मरांडी एवं बाबूरली के प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें