हिरणपुर के पत्रकार ने डायलिसिस मरीज को किया रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिरणपुर।

मानवता की मिसाल पेश करते हुए हिरणपुर के पत्रकार सुमित भगत ने जरूरतमंद डायलिसिस मरीज को रक्तदान कर जीवनदान दिया। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती पाकुड़ के अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह को इलाज के दौरान ओ पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी।

परिजनों द्वारा संपर्क किए जाने पर सुमित भगत बिना किसी हिचक के आगे आए और ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। रक्त उपलब्ध होने से मरीज के इलाज में सहायता मिली और परिजनों ने राहत की सांस ली। सुमित भगत ने बताया कि रक्तदान से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने अब तक 17 बार रक्तदान किया है और आगे भी इस सेवा को जारी रखने की बात कही। मौके पर पीयूष कुमार भी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें