जाति प्रमाणपत्र की विसंगति से मयरा-मैरा मोदक समाज के अभ्यर्थी परेशान, 22 को बोरियो में महासम्मेलन

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता साहिबगंज। झारखंड में मयरा-मैरा मोदक जाति के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र बनवाने और दस्तावेज सत्यापन के दौरान कथित तकनीकी विसंगतियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान और समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 22 अक्टूबर, गुरुवार को बोरियो में महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। […]

घंटी चोरी गैंग से मंदिरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

बभनगामा के बाद बोरियो में मंदिर से घंटी चोरी, लगातार घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता जितेन्द्र सेन साहिबगंज। जिले में मंदिरों से घंटी चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। कुछ दिन पहले तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा मोड़ स्थित बाबा मनोकामना नाथ शिव मंदिर के गर्भगृह से करीब चार किलो […]

ED अधिकारियों की याचिका पर जवाब में देरी, हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन पर लगाई 10 हजार की लागत

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी अधिकारियों की याचिका से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 10 हजार रुपये की लागत लगाई है। मामला हेमंत सोरेन की ओर से दर्ज कराई गई FIR और उसके आधार पर ईडी अधिकारियों के खिलाफ शुरू हुई आपराधिक कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका से […]

गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: आदित्य साहू

  संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रांची के ओरमांझी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके […]

UPI भुगतान पर MDR के खिलाफ जामताड़ा में व्यापारियों ने रखा एक घंटे का उपवास

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क जामताड़ा: UPI के व्यापारिक इस्तेमाल पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लागू किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में व्यापारियों ने गांधी चौक पर एक घंटे का उपवास रखा और प्रस्तावित शुल्क […]

चांडिल डैम में बनेगा 600 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट, देश की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना बनने की तैयारी

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: झारखंड में सौर ऊर्जा उत्पादन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में चांडिल डैम में 600 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की तैयारी है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम में प्रस्तावित यह परियोजना क्षमता के लिहाज से मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के बाद देश […]

रांची स्टेशन पर 10 अक्तूबर से बदलेगी व्यवस्था, खुलेगा दक्षिणी गेट; प्लेटफॉर्म टिकट ₹20

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने रांची और हटिया स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की है। दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया […]

जितिया पर्व को लेकर बाजार में चढ़े सब्जी-मछली के दाम, लोकल मछली की किल्लत

तीनपहाड़। जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) को लेकर बाजार में सब्जियों और मछलियों की मांग बढ़ने के साथ कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। शुक्रवार को बाजार में झींगली और खीरा करीब 150 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं टमाटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो और बंधा गोभी 40 से […]

पाकुड़ राजद में लेटरहेड के कथित दुरुपयोग पर जिला अध्यक्ष सख्त, ज्योति दुबे ने उठाए कर्मचारियों के स्थानांतरण में पक्षपात के सवाल

राजद जिलाध्यक्ष महावीर कुमार मडैया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जारी किया निर्देश, पार्टी के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी संथाल हूल एक्सप्रेस | संवाददाता, पाकुड़ पाकुड़। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की पाकुड़ जिला इकाई में पार्टी के लेटरहेड के कथित दुरुपयोग और सरकारी विभागों में अनावश्यक हस्तक्षेप को लेकर […]

गंगा तटबंध कटाव से रेल परिचालन प्रभावित, 1 और 2 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द

सकरीगली–महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन बंद, अप लाइन पर प्रतिबंधित गति से चल रहीं ट्रेनें साहिबगंज। साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। पूर्व रेलवे के अनुसार प्रभावित हिस्से में डाउन लाइन पर यात्री […]