झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची।  चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के प्रभाव के बाद झारखंड के मौसम में स्पष्ट बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह-शाम की ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है और लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के […]

#हजारीबाग : प्रसव के दौरान बेड से गिरी महिला की मौत, जच्चा-बच्चा दोनों नहीं बचे; अस्पताल में लापरवाही के आरोप

हजारीबाग । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला के बेड से गिरने की घटना में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती […]

डायन के शक में बेटे ने की मां की हत्या, दुमका में अंधविश्वास से उपजा सनसनीखेज मामला

दुमका, 03 नवंबर। दुमका जिले में अंधविश्वास से उपजे एक सनसनीखेज मामले में एक व्यक्ति ने डायन-बिसाही के शक में अपनी ही मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गोपीकांदर थाना के दीघा गांव की है, जहां 70 वर्षीय महिला के अपने ही […]

#रांची: मधुकम तालाब में युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम तालाब में रविवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तालाब में युवक को डूबते देखा और तत्काल राहत […]

#साहिबगंज : नवनियुक्त चौकीदारों के पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

साहिबगंज, 03 नवंबर। साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने सोमवार को जैप-09 स्थित परेड मैदान में नवनियुक्त चौकीदारों के पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परेड अभ्यास, अनुशासन, वेशभूषा, मैदान की साफ-सफाई तथा आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन […]

लोहरदगा में फुटबॉल का महाकुंभ, ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ का आज से आगाज

लोहरदगा, 03 नवंबर। झारखंड के लोहरदगा जिले में फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल टूर्नामेंट के अनुरूप आयोजित की जा रही ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025’ की शुरुआत आज यानी 3 नवंबर से ऐतिहासिक नदिया ग्राउंड में होगी। यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के […]

#बोकारो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि, ब्रह्मभोज में लिया हिस्सा

बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बोकारो जिले के चन्द्रपुरा प्रखंड स्थित अलारगो गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता स्वर्गीय नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और मरांग […]

जिनकी राजनीतिक पैदाइश मेरे सामने हुई, उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेता : अश्विनी चौबे

सांसद निशिकांत दुबे पर कसा तंज संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर : देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अश्विनी चौबे ने एकादशी पर बाबा बैद्यनाथ का पूजन किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री राज पलिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। संथाल हुल एक्सप्रेस […]

प्रधानमंत्री मोदी ने आरा में जनसभा को संबोधित किया, बिहार में एनडीए की जीत का किया दावा

आरा/बिहार  02 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों के जोश को एनडीए की जीत की “गारंटी” बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, […]

इसरो का ऐतिहासिक सफलता: LVM3-M5 रॉकेट से CMS-03 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा, 02 नवंबर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सबसे भारी संचार उपग्रह CMS-03 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M5 रॉकेट के साथ शाम 5:26 बजे प्रक्षेपित यह उपग्रह भारतीय नौसेना की रणनीतिक संचार जरूरतों […]