हिरणपुर में डीसी ने कहा बदलता झारखंड महिलाओं के लिए वरदान

हिरणपुर। झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को खजूरडांगा समेत सभी ग्राम संगठनों में झारखंड स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। पालाश जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल की महिलाओं ने रैली निकालकर बदलाव आधारित नारे व स्लोगन से जागरूकता फैलायी। प्राकृतिक वस्तुओं से बनी रंगोली ने कार्यक्रम स्थल […]

लिट्टीपाड़ा में बाल दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लिट्टीपाड़ा बाल दिवस पर शुक्रवार को विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा विविध खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वंदना सभा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां आचार्य बंधु-भगिनी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्टेडियम में आयोजित दौड़, लंबी कूद, बिस्कुट रेस, कुर्सी रेस, […]

हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर सामूहिक जन्मोत्सव

संथाल हूल एक्सप्रेस, संवाददाता हिरणपुर प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी में शुक्रवार को बाल दिवस के मौके पर तिथि-भोजन सह सामूहिक जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक दीपक साहा ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए की। ‘बोलेगा पाकुड़’ कार्यक्रम के तहत बच्चों ने झारखंड स्थापना दिवस […]

झारखंड राज्य ने पूरे किए 25 वर्ष, विकास और चुनौतियों की नई राह पर आगे बढ़ता युवा राज्यसंथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

प्रबंध संपादक ; संथाल हूल एक्सप्रेस झारखंड ने राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। साल 2000 में बिहार से अलग होकर अस्तित्व में आए इस नवोदित राज्य ने आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में कई उतार–चढ़ाव देखे, लेकिन आज यह राज्य नई उम्मीदों, नई संभावनाओं और विकास की दिशा में मजबूत […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA की ऐतिहासिक जीत, नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, विकास और सुशासन पर जोर

पटना। बिहार में उस समय राजनीतिक धरती हिली जब National Democratic Alliance (एनडीए) ने विधानसभा चुनाव 2025 में 243 सदस्यीय सदन में 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाई, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन अपने लगातार पांचवे कार्यकाल की ओर मज़बूती से अग्रसर है। एनडीए की शानदार वापसी मतगणना के शुरुआती रुझानों […]

सांसद सुखदेव भगत का दावा: “इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, एग्जिट पोल पर नहीं है भरोसा”

लोहरदगा,। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को “सत्ताधारी दलों को खुश करने का प्रोपेगैंडा” बताया। सांसद भगत ने कहा, “मुझे एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है, मैं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास […]

#पलामू: मेडिकल कॉलेज में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से एडमिशन का मामला, दो छात्र फरार

पलामू। पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश लेने का मामला सामने आया है। सामान्य वर्ग के दो छात्र-छात्राओं ने ओबीसी श्रेणी का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर एडमिशन लेने का प्रयास किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, दोनों छात्रों के जाति प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जांच करने पर […]

सीबीआई ने पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया

सरायकेला । सीबीआई ने सरायकेला पोस्ट ऑफिस के एक पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टल इंस्पेक्टर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह दोनों अधिकारी रंजन दास से ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पद पर नियुक्ति के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने […]

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, जामताड़ा के साइबर सरगना समेत पांच ठग गिरफ्तार

गिरिडीह । गिरिडीह जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा के मुख्य सरगना सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऐप के जरिए लोगों को ठगता था। पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास साइबर ठग सक्रिय हैं। […]

झारखंड में कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिन तक जारी रहेगी शीतलहर

रांची,। झारखंड में पारे में भारी गिरावट ने सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया है। बुधवार को गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग ने पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए […]