मिलन समारोह में झारखंड छात्र मोर्चा केदर्जनों सदस्य आजसू छात्र संघ में शामिल

राजनीतिक स्वार्थ के लिए हेमंत सरकार द्वाराराज्यपाल के अधिकारों पर प्रहार : सुदेश महतो रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार की प्राथमिकता शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने की नहीं है, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए राज्यपाल के अधिकारों पर प्रहार किया जा रहा है। […]
नैक के पूर्व चेयरमैन की पुस्तक का एसबीयू में लोकार्पण

‘एनईपी 2020 एक ऐतिहासिक नीति’ सरला बिरला विश्वविद्यालय में आज सरला बिरला स्मृति व्याख्यान के अंतर्गत प्रख्यात शिक्षाविद् एवं अनुसंधान वैज्ञानिक तथा नैक के पूर्व चेयरमैन डॉ. भूषण पटवर्धन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनकी लिखी किताब ‘जीनोम से ॐ तक’ का विमोचन एसबीयू सभागार में किया गया। अपने संबोधन […]
रजरप्पा क्षेत्र में कोयला चोरी के विरुद्ध महाप्रबंधक की बड़ी कार्रवाई

भारी मात्रा में अवैध कोयला और डिजिटल लोड सेल वे-ब्रिज जप्त संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता रामगढ़।चितरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप दामोदर नदी के किनारे लाखोलता मेला स्थल के पास एक अवैध कोयला भंडारण स्थल पर रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई।इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से […]
पाकुड़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी, उपायुक्त की बैठक

पाकुड़ नगर 79वां स्वतंत्रता दिवस भव्यता से मनाने को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अहम बैठक हुई। मुख्य कार्यक्रम रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां ध्वजारोहण एवं परेड का आयोजन होगा। उपायुक्त ने विभागों को साफ-सफाई, रंग-रोगन, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा समेत अन्य जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 10 […]
सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ नगर पाकुड़ नगर थाना अंतर्गत दर्ज मामले संख्या 34/23 के प्रमुख अभियुक्त पृथ्वीचाँद किस्कु (लगभग 42 वर्ष, पिता स्वर्गीय फ़िलिप किस्कु, निवासी कोलजोड़ा, थाना नगर, जिला पाकुड़) को पुलिस ने आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला 21 फरवरी 2023 को दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्त पर आईपीसी की […]
झामुमो जिला कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नवगठित पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

पाकुड़ नगर पाकुड़ के झामुमो जिला कार्यालय धनुषपूजा में मंगलवार को जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी प्रखंड कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद नवगठित जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारियों—युवा, महिला, अल्पसंख्यक, […]
उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सख्त दिशा-निर्देश जारी

पाकुड़ नगर समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, ट्रैफिक नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने परिवहन […]
कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में तनवीर आलम ने की कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

पाकुड़ नगर कांग्रेस जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम शामिल हुए। बैठक में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और मंडल स्तर […]
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से आदिम जनजाति को मिली छत, 41 लाभुकों को मिला पक्का घर

पाकुड़िया: आदिम जनजातीय समुदाय के सपनों को पंख लगते हुए मंगलवार का दिन उनके जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पाकुड़िया प्रखंड के 18 पंचायतों में रहने वाले 41 पहाड़िया परिवारों को पक्के घर की सौगात दी गई। बड़ासिंगपुर, पलियादाहा, बासेतकुंडी, बनियापसार समेत कई गांवों में गृह प्रवेश […]
बंडिगा मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच

पाकुड़िया: प्रखंड के बंडिगा मध्य विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत 6 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच कार्य प्रभारी चिकित्सक डॉ. मंजर आलम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बच्चों के शारीरिक विकास, रोग, पोषण संबंधी कमी और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों की जांच […]