दिशोम गुरु के निधन पर हिरणपुर में शोक की लहर, प्रखंड कार्यालय में रखा गया मौन व्रत

छात्रों व कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, उपासना मरांडी ने कहा—एक अभिभावक को खो दिया हिरणपुर/ पाकुड़िया : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय हिरणपुर में एक शोक सभा […]
राजदाहा स्कूल में टिटनस वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

पाकुड़िया (संवाददाता): पाकुड़िया प्रखंड के राजदाहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को टिटनस वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने किया। डॉ. आलम ने बताया कि विद्यालय के 10 व 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को टिटनस से बचाव हेतु टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य […]
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर पाकुड़िया शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, पाकुड़िया पाकुड़िया : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को तड़के से ही शिवभक्त “हर हर महादेव”, “बोल बम” के जयघोष के साथ शिव मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आए। पाकुड़िया मुख्य शिवालय में श्रद्धा […]
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर लिट्टीपाड़ा में शोकसभा, विद्यालय दो दिन बंद

लिट्टीपाड़ा (संथाल हूल एक्सप्रेस) झामुमो के जनक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। बीडीओ सह सीओ सह सीडीपीओ संजय कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, बीपीओ मानिक दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी. दास सहित प्रखंड व अंचल […]
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर पाकुड़िया व महेशपुर में शोकसभा आयोजित

पाकुड़िया/महेशपुर (संवाददाता) — झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी नेता दिशोम शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को पाकुड़िया एवं महेशपुर में शोकसभा का आयोजन किया गया। पाकुड़िया झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर सचिव मैनुद्दीन अंसारी, बाबूराली, मंटू भगत, हफाजुद्दीन अंसारी समेत अन्य […]
थाना प्रभारियों के साथ डीएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, दिया आवश्यक निर्देश

अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और रात्रि गश्ती तेज करने पर जोर संवाददाता – संथाल हूल एक्सप्रेस, लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में सोमवार को पाकुड़ डीएसपी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सभी थाना व ओपी प्रभारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डीएसपी […]
प्रेस क्लब पाकुड़ में वरिष्ठ पत्रकार हरि नारायण सिंह और गुरुजी शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं को दी अंतिम विदाई पाकुड़ नगर प्रेस क्लब, पाकुड़ की ओर से सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के वरिष्ठ पत्रकार हरि नारायण सिंह एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। सभा […]
स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर “शाम-ए-रफ़ी” का संगीतमय आयोजन।

संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता रामगढ़।स्वर सम्राट मोहम्मद रफ़ी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रजरप्पा मोड़ स्थित रौनक होटल में एक भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “शाम-ए-रफ़ी” का संगीतमय आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन संगीत प्रेमियों द्वारा रफ़ी साहब की स्मृति को नमन करने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महेन्द्र […]
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘वात्सल्यम्- 2025’ ग्रैण्डपैरेन्ट्स डे पर नन्हे सितारों ने बिखेरी मनमोहक छटासरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में 2 अगस्त 2025 को ‘वात्सल्यम्- 2025’ ग्रैण्डपैरेन्ट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष का आयोजन “चतुर्भुज -पीलर्स ऑफ़ सक्सेस”थीम पर आधारित रहा, जिसमें चार प्रमुख जीवन मूल्यों को मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से सजीव किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच प्रेम, संबंध और जीवन मूल्यों को प्रगाढ़ करना था। इस कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें ईश्वर से सभी के कल्याण की कामना की गई। इसके पश्चात नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। मंच पर विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों को डेप्युटी लिट्रेरी सेक्रेटरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा सिमरन तथा भूमि केशरी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने नीट (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। यह पल सभी के लिए प्रेरणादायी रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नर्सरी के बच्चों ने “एटरनल बॉन्ड” शीर्षक के अंतर्गत दादा-दादी और पोते-पोतियों के विशेष रिश्ते पर भावनात्मक प्रस्तुति दी। के.जी. ‘ए’ के छात्रों ने “यूनिटी बीट्स” के माध्यम से एकता की शक्ति को ताल और लय के द्वारा प्रस्तुत किया। इसके बाद के.जी. बी के बच्चों ने “कदम से कदम मिलाएं” शीर्षक पर प्रस्तुति दी, जिसने यह संदेश दिया कि नियमित अभ्यास से सफलता संभव है। अंत में के.जी. सी के विद्यार्थियों ने “मोशन मैट्रिक्स” के तहत समय प्रबंधन के महत्व को सुंदर और रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। इन सभी प्रस्तुतियों में बच्चों ने चार प्रमुख जीवन स्तंभों – प्रेमपूर्ण संबंध, एकता, अभ्यास और समय प्रबंधन को रचनात्मकता और ऊर्जा से जीवंत किया, जो किसी भी छात्र को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झलक ने उत्सव को विशेष आकर्षण प्रदान किया। भगवान कृष्ण की झांकियों एवं नृत्य से पूरा परिसर भक्तिमय और आनंदमय हो उठा। रांची स्थित वृद्धाश्रम ‘अपना घर’ के सदस्य भी बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित थे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए उन्हें आभार स्वरूप उपहार भेंट किए गए। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। दादा-दादी एवं अभिभावकों के चेहरे बच्चों की प्रस्तुतियों से खुशी और गर्व से खिले हुए थे।प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने सभी दादा-दादी एवं अभिभावकों को उनके सहयोग और उपस्थिति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रस्तुति केवल बच्चों के हुनर का परिचय नहीं थीं बल्कि उनमें जीवन के अमूल्य संदेश भी छिपे थे। यह आयोजन हमारे संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को बच्चों में रोपित करने का एक सुंदर प्रयास है।
सरला बिरला विवि के छात्रों को मिला रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट

रांची । सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्रों का इस साल प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफ़ी बेहतरीन रहा। नौकरियां पाने में यहाँ के छात्रों ने कीर्तिमान गढ़ा है। देश भर कि कई नामी गिरामी कंपनियों में यहाँ के छात्रो ने बेहतर पैकेज पर नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है।विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं माननीय […]