कोडरमा में हाइवा और ऑटो की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत; एक गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित रायडीह मोड़ के पास हुई, जहां हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार दो लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान रामगढ़ निवासी अकबर अली और डोमचांच निवासी जीवन मेहता के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी मोहम्मद सलीम के रूप में की गई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक दुर्घटना की खबर से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है। इलाके में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें