कोडरमा में हाइवा और ऑटो की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत; एक गंभीर घायल

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित रायडीह मोड़ के पास हुई, जहां हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी […]

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर CM हेमंत सोरेन आज झामुमो सांसदों के साथ करेंगे बैठक

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसदों के साथ अहम बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे से प्रस्तावित इस बैठक में दोनों विधेयकों पर पार्टी की रणनीति और संसद में अपनाए जाने वाले रुख पर चर्चा होगी। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के झामुमो सांसद […]

बेड़ो में तेज रफ्तार ओमनी वैन ने 10 वर्षीय छात्रा को कुचला, 150 मीटर तक घसीटा; दर्दनाक मौत

  बेड़ो: झारखंड के बेड़ो थाना क्षेत्र के तुको-खूंटी टोली मोड़ के पास शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय छात्रा सुचिता उरांव की मौत हो गई। वह खूंटी टोली निवासी मनोहर उरांव की बेटी थी। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब सुचिता रोजाना की तरह पैदल कोचिंग पढ़ने जा […]

छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद, हथौड़े से सिर पर किया था जानलेवा वार

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी राजेश कुमार (36) को हत्या का दोषी करार दिया। दोषी […]

झारखंड में दो दर्दनाक घटनाएं: गोड्डा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पूर्वी सिंहभूम में 14 वर्षीय बेटी की हत्या

झारखंड: राज्य में बच्चियों के खिलाफ अपराध की दो बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। गोड्डा जिले में सात साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें 13 वर्षीय किशोर को आरोपी बनाया गया है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले में मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल […]

झारखंड में 35 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, 27 लाख अब भी वंचित

रांची: हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण पेयजल, स्वच्छता और सिंचाई के क्षेत्र में हुई प्रगति के आंकड़े सामने आए हैं। जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 62.50 लाख ग्रामीण परिवारों में से अब तक 35.06 लाख परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। वहीं, […]