झारखंड में 35 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, 27 लाख अब भी वंचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची: हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण पेयजल, स्वच्छता और सिंचाई के क्षेत्र में हुई प्रगति के आंकड़े सामने आए हैं। जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 62.50 लाख ग्रामीण परिवारों में से अब तक 35.06 लाख परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। वहीं, करीब 27 लाख परिवार अभी भी नल से जलापूर्ति की सुविधा से वंचित हैं।

राज्य में स्वीकृत 97,535 पेयजलापूर्ति योजनाओं में से 67,969 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा 88,281 सौर पंप लगाए गए हैं, जिनसे ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

वहीं, सिंचाई के क्षेत्र में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 में खरीफ सिंचाई का क्षेत्रफल 4.16 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2025-26 में 4.47 लाख हेक्टेयर हो गया।

बिहार के साथ सोन नदी जल बंटवारे के विवाद का समाधान भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल बताया गया है।

हालांकि, करीब 27 लाख परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाना और अधूरी जलापूर्ति योजनाओं को पूरा करना अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें