परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर CM हेमंत सोरेन आज झामुमो सांसदों के साथ करेंगे बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसदों के साथ अहम बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे से प्रस्तावित इस बैठक में दोनों विधेयकों पर पार्टी की रणनीति और संसद में अपनाए जाने वाले रुख पर चर्चा होगी। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के झामुमो सांसद शामिल होंगे।

लोकसभा में झामुमो के तीन सांसद हैं। इनमें दुमका से नलिन सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा और चाईबासा से जोबा मांझी शामिल हैं। वहीं, राज्यसभा में महुआ माजी और बैद्यनाथ राम पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े दोनों विधेयकों को पेश करने की तैयारी में है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

बैठक में यह तय किए जाने की संभावना है कि झामुमो दोनों विधेयकों को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में क्या रुख अपनाएगा। इसके अलावा संसद में पार्टी की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों, सांसदों की भूमिका और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें