बरहेट में टैंकर और टोटो की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]



बरहेट। थाना क्षेत्र में टैंकर और टोटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।



बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, फरार टैंकर को बोरियो क्षेत्र में पकड़े जाने की सूचना मिल रही है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें