संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में बुधवार को दिनदहाड़े डकैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैंक खुलने के कुछ देर बाद करीब 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक में दाखिल हुए और वहां मौजूद बैंककर्मियों एवं अन्य लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी।
बैंक खुलते ही घुस गए अपराधी
बताया जा रहा है कि घटना पूर्वाहन करीब 10 बजे की है। अपराधियों के बैंक में प्रवेश करते ही अफरा-तफरी मच गई। अपराधियों ने बैंक में मौजूद कर्मियों और लोगों को अपने कब्जे में लेकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की संख्या, उनके हथियार और लूट की रकम समेत वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है।
फिलहाल लूट में कितनी रकम और अन्य सामान गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
इस खबर की अपडेट लगातार जारी है…








