ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की सड़क हादसे में मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रांची/जमशेदपुर। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा जमशेदपुर क्षेत्र में एनएच पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी तृषा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें